बदरीनाथ धाम तक सामान पहुंचाने के लिए चमोली जिला प्रशासन को एक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर जल्द मिल जाएगा, जो गौचर हवाई पट्टी से बदरीनाथ तक जरूरी सामान की आपूर्ति करेगा।
सिविल कंपनियों की हवाई सेवाओं की जिम्मेदारी देख रहे इंजीनियर इन चीफ सिविल एविएशन जी. सितैया ने बताया कि 24 अप्रैल को राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा के कार्यक्रम को देखते हुए शासन को उपलब्ध सिविल हेलीकॉप्टर इसमें लगाए गए हैं।
एक हेलीकॉप्टर रहेगा मौजूद
तीन हेलीकाप्टर में से एक हेलीकॉप्टर जल्द चमोली जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रशासन को आगामी दो दिनों में सभी तैयारियां पूरी करने में मदद मिलेगी।
चमोली के डीएम अशोक कुमार ने बताया कि हेलीकॉप्टर मिलने से सामान की आपूर्ति तेजी से की जाएगी। हालांकि डीएम ने कहा कि बदरीनाथ में यात्रियों के लिए एक माह तक की रसद सामग्री उपलब्ध है।
हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाया सामान
गौचर। बृहस्पतिवार को गौचर हवाई पट्टी से एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने 6.4 टन सामान केदारनाथ पहुंचाया। अपर सहायक अभियंता लघु सिंचाई जय सिंह नेगी ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ ने पांच चक्कर लगाए जिसमें सब्जियां, हट के कालम तथा बीम, बायोटैंक, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और निम का सामान केदारनाथ भेजा गया।

No comments:
Post a Comment