हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेजों में नए सत्र के दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित होगी।
विवि ने इसका नोटिफिकेशन तैयार कर लिया है, जो जल्द जारी हो जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक शुरू होने की संभावना है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचिंग एजूकेशन (एनसीटीई) की ओर से नई नियमावली के तहत गढ़वाल विवि सभी कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा।
परीक्षा कार्यक्रम पर कुलपति की मुहर लगनी बाकी है। परीक्षा परिणाम के बाद काउंसिलिंग के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
घट जाएंगी आधी बीएड सीटें
एनसीटीई की नई नियमावली का असर सरकारी बीएड सीटों में करीब 50 प्रतिशत की कमी के तौर पर नजर आएगा।
नियमावली के मुताबिक अब 100 के बजाय 50 सीटों की एक यूनिट मानी जाएगी। यानी जो कॉलेज अभी तक 100 सीटों के लिए जिस इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित हो रहा था, उसे अब 100 सीटें चलाने के लिए डबल इंफ्रास्ट्रक्चर करना पड़ेगा।
निजी बीएड कॉलेजों ने तो इसकी प्रक्रिया शुरू भी कर दी है, लेकिन सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त बीएड कॉलेज इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की तैयारी करते नहीं दिख रहे। ऐसे में सीधे तौर पर उनकी सीटें 100 से घटकर 50 पर आ जाएंगी।

No comments:
Post a Comment