टिहरी के घनसाली से सवारियों को भरकर चली एक जीप कुछ दूर आगे जाकर नदी में जा समाई। देखिए दुर्घटना की तस्वीरें...
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक बालिका सहित तीन लोग लापता हैं। उनके नदी में बहने की आशंका है।
दुर्घटना विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर होने के बाद हुई। बाइक सवार तीनों लोग बाइक को मौके से छोड़कर फरार हो गए।
वाहन में 13 लोग सवार थे। चार के शव नदी में निकाले गए। मैक्स के ऊपर से नीचे गिरने के दौरान सवारियां छिटककर नदी में गिर गईं।
मैक्स में सवार एक बालिका सहित तीन लोग अभी भी लापता है। जबकि छह घायल हैं।
घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले जाया गया।
हादसे के बाद नदी में गिरी दुर्घटनाग्रस्त जीप।







No comments:
Post a Comment