उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। दोपहर 11.45 बजे उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का अहसास होते ही लोगों में दहशत फैल गई।
देहरादून, उत्तरकाशी समेत कई इलाके भूकंप के झटकों से हिलने लगे। भूकंप के झटकों के महसूस होते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों और से निकलकर बाहर सड़कों और गलियों में खड़े हो गए।
भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू के पास है। भूकंप की तीव्रता 7.5 रेक्टर मापी गई है। देहरादून में तीन मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। पशुधन भवन देहरादून की चार मंजिला इमारत में भूकंप के झटके महसूस होते ही कर्मचारी बिल्डिंग से निकलकर भागने लगे।
उत्तराखंड के सटे नेपाल में भूकंप के केंद्र होने से उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 11.45 बजे उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
चारधामों में प्रमुख धाम बदरीनाथ धाम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। धाम के आस-पास के इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
वहीं, उत्तराखंड के कुमाऊं में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि कुमाऊं का अधिकांश इलाका नेपाल से सटा हुआ है। पूरे इलाके में 1 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक उत्तराखंड में कहीं से भी कोई जान-माल के नुकसान के सूचना अभी तक नहीं है।

No comments:
Post a Comment