Latest News

भगवान कुबेर के आने बाद खुले बदरीनाथ धाम के कपाट


रविवार को बह्ममूहूर्त में बदरीनाथ धाम के कपाट खुल गए। सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर हल्की फुआरों के बीच चौथे धाम के कपाट खुल गए। इसके बाद अब श्रद्घालुओं के लिए उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा शुरू हो गई है। कपाट खुलने के दौरान बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री हरीश रावत, पर्यटन मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधासभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी मौजूद रहे।

रविवार को तड़के चार बजे भगवान कुबेर और उद्वव की डोली बदरीनाथ गर्भ गृह पहुंची, जिसके बाद कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू की गई। 5 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कपाट आम श्रद्घालुओं के लिए खोल ‌‌दिए गए।

कपाटोद्घाटन के शुभ मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश से शनिवार देर शाम तक करीब चार हजार तीर्थयात्री धाम पहुंच चुके थ्े।

मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी और बीकेटीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी बदरीनाथ पहुंच गए थे।

No comments:

Post a Comment

Uttarakhand Hindi News Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.