प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार से इसके सक्रिय होने की संभावना जताई है। हालांकि बीते विक्षोभ की तुलना में इस बार असर काफी कम होगा। मैदानी इलाकों में स्थानीय कारकों पर बारिश निर्भर करेगी।
एक डिग्री उछला पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खिला रहा। तेज धूप की वजह से पारे में एक डिग्री से अधिक का उछाल दर्ज किया गया।
जहां बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं शुक्रवार को पारा चढ़कर 30.9 डिग्री तक पहुंच गया।
अगले 36 तक रहेगा असर
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन इसका असर अपेक्षाकृत कम होगा। आगामी 36 घंटे तक प्रदेश में कहीं कहीं खासकर उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।
मैदानी इलाकों में स्थानीय कारक काम करेंगे। इस आधार पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी दून में शनिवार को दोपहर बाद बादल छाने की संभावना जताई गई है।

No comments:
Post a Comment