Latest News

खाई में गिरी जीप, सात की मौत चार घायल

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कफालीगेर क्षेत्र में एक जीप के खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात व्यक्तियों की मौत  हो गई और चार अन्य घायल हो गए। जीप में कुल 11 यात्री सवार थे।

पुलिस के मुताबिक जीप हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही थी। रास्ते में अचानक सड़क से फिसलकर वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती संभावनाओं में इस दुर्घटना की वजह जीप चालक को झपकी आना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने इन लोगों की आत्मा की शांति व घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है। रावत ने बागेश्वर के जिलाधिकारी को इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

साथ ही मृतकों के परिजनों तथा घायलों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उपचार प्राथमिकता से करने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Uttarakhand Hindi News Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.