Latest News

महज 30 सेकेंड में कोई भी डिश पककर तैयार हो जाएगी

अगर कोई फेवरेट डिश खाने का मन है, तो घंटों उसके पकने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बाजार में जेनी फूड मशीन आ गई है, जो किसी भी डिश को महज 30 सेकंड में पकाकर तैयार कर देती है।

इस नई मशीन में अपनी डिश रेसेपी का कच्चा सामान डालिए और पलक झपकते ही आपकी डिश तैयार। जेनी नाम की यह छोटी सी मशीन कई तरह की डिश पका सकती है।

यह मशीन मोबाइल ऐप से जुड़ी होगी। मशीन में फूड डालने के बाद मोबाइल ऐप की मदद से खाना पकाने का निर्देश दिया जा सकेगा।

इसे इस्राइल के दो युवा उद्यमियों आयलेट कैरासो और डोरोन मार्को ने ′वाइट इनोवेशन कपंनी′ के साथ मिलकर तैयार किया है। कैरासो के अनुसार इस मशीन में भोजन तैयार करने के लिए वह नेचुरल फूड आइटम का इस्तेमाल करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Uttarakhand Hindi News Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.