Latest News

ब्लैकबेरी लीप भारत में लॉन्च, एक ही सिम पर 9 नंबर करेंगे काम

नई दिल्ली। ब्लैकबेरी ने भारत में अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन BlackBerry Leap को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 21490 रूपए की कीमत में उतारा है। जल्द ही यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और रिटेल स्टॉर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। कंपनी का यह नया और अनोखा स्मार्टफोन है जो अपने शानदार फीचर्स की बदौलत एचटीसी, सोनी तथा सैमसंग के मिड रेंज स्मार्टफोन्स को चुनौति पेश करेगा।

एक ही सिम पर काम करें 9 नंबर
ब्लैकबेरी लीप स्मार्टफोन के साथ कंपनी वर्चुअल सिम तकनीक देने जा रही है। एक ऎसी तकनीक है जिसके तहत एक ही सिम के जरिए यूजर 9 अलग-अलग तरह के नंबर इस्तेमाल कर सकता है। इसके कंपनी की अथॉरिटी और दूरसंचार कंपनियों से बातचीत में हैं।

ब्लैकबेरी लीप के अन्य फीचर
- 5 इंच की फुल एचडी डिस्पले स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
- ब्लैकबेरी ओएस 10.3 पर काम करता है
- 1.5 गीगाहर्त्ज डयूलकोर प्रोसेसर तथा एडर्नो 225 जीपीयू
- 2 जीबी रैम
- 16 जीबी इंटरनल मेमोरी
- 128 जीबी मेमोरी कार्ड सपोर्ट
- 2जी, 3जी और 4जी कनेक्टिविटी
- 8 मेगापिक्सल रीयर कैमरा
- 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 2800 एमएएच की बैटरी

No comments:

Post a Comment

Uttarakhand Hindi News Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.