उघोगपति अनिल अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस 'अधूरे' काम पूरे करने का बीड़ा उठा लिया है। क्या है यह काम? जानने के लिए पढ़ें...
क्लीन इंडिया के ब्रांड एंबेसडर उद्योगपति अनिल अंबानी ने बदरीनाथ धाम से हरिद्वार तक नदियों और गंगा की स्वच्छता के लिए बदरीश अनिल अंबानी क्लीनिंग फोर्स का गठन किया है।
फोर्स ने बदरीनाथ स्थित नारद कुंड में सफाई कार्य भी शुरू कर दिया है। अभियान के तहत बदरीनाथ से हरिद्वार तक नदी और गंगा तटों की सफाई की जाएगी। फोर्स में अंबानी को संरक्षक और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

बदरीनाथ धाम से की सफाई अभियान की शुरुआत
इसके अलावा माणा और पांडुकेश्वर के बीस उत्साही लोगों को सदस्य बनाया गया है। स्वच्छता अभियान के तहत बीते वर्ष 18 अक्तूबर को अनिल अंबानी ने पत्नी टीना अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम से सफाई अभियान की शुरुआत की थी।
तब मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनके सामने बदरीनाथ के साथ ही अलकनंदा की सफाई का खाका भी रखा था। 26 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पत्नी संग धाम पहुंचे अंबानी ने सफाई अभियान के लिए मंदिर समिति के अधिकारियों के साथ बैठक कर बदरीश अनिल अंबानी क्लीनिंग फोर्स का गठन किया था।
अभियान के तहत बदरीनाथ धाम की स्वच्छता के साथ ही अलकनंदा नदी तट से लेकर गंगा के किनारों तक की सफाई की जाएगी।
हर माह अंबानी को सौंपेंगे रिपोर्ट
अभियान के लिए बजट का भी प्रवाधान किया गया है। अनिल अंबानी ही यह जिम्मा उठाएंगे। अंबानी की ओर से फिलहाल फोर्स में शामिल सदस्यों को टी-शर्ट, दस्ताने और सफाई के उपकरण भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
अनिल अंबानी की मंशा है कि अलकनंदा नदी उद्गम स्थल से ही गंदगी से मुक्त हो। बदरीनाथ क्षेत्र में नदी और बदरीशपुरी की सफाई करने के बाद गंगा के दोनों किनारों की साफ-सफाई हरिद्वार तक की जाएगी।
बदरीनाथ से लेकर देवप्रयाग तक पंच प्रयागों में भी साफ-सफाई की जाएगी। यह कार्य हफ्ते में एक दिन होगा। कार्य की प्रगति रिपोर्ट मंदिर समिति के साथ ही अनिल अंबानी को हर माह सौंपी जाएगी। फोर्स आपदा के दौरान भी कार्य करेगी।
इन दिनों बदरीश अनिल अंबानी क्लीनिंग फोर्स का बॉयलोज तैयार किया जा रहा है। बदरीनाथ से लेकर माणा गांव तक सफाई अभियान चलेगा। फोर्स बदरीनाथ धाम के साथ ही पवित्र अलकनंदा की स्वच्छता के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

No comments:
Post a Comment