Latest News

भारतीय थल सेना का हिस्सा बनने के लिए युवा कर रहे कड़ी मेहनत

भारतीय थल सेना में भर्ती होकर भारत माता की रक्षा का सपना उत्तराखंड के हर युवा के दिल में कूट-कूटकर भरा हुआ है. जब भी भारतीय थल सेना की भर्ती रैली होती है तो उत्तराखंड के हजारों युवा इस रैली की ओर खिचें चले आते हैं. कोटद्वार में भी गढ़वाल राइफल रेजीमेंट की ओर से जो भर्ती रैली आयोजित की जा रही है, उसमें भी गढ़वाल मंडल से हजारों युवा सेना में भर्ती होने का सुनहरा सपना पाले हुऐ हैं.
इन युवाओं से भारतीय थल सेना में ही भर्ती होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा के लिए कुर्बान होना ही अपना सपना बताया. 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक कोटद्वार में भारतीय थल सेना की भर्ती रैली आयोजित हो रही है, जिसमें आखिरी दिन जनपद देहरादून और हरिद्वार के युवाओं की भर्ती होगी.

No comments:

Post a Comment

Uttarakhand Hindi News Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.