ऋषिकेश: जय बद्री-जय केदार के उद्घोष के चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न माध्यमों से सौ से अधिक तीर्थ यात्रा रवाना हुए।
21 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 24 अप्रैल को केदारनाथ और 26 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे। सोमवार को इसके लिए यहां से यात्रियों की रवानगी का दौर शुरू हो गया।
संयुक्त रोटेशन के बैनर तले चार बसों में महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के करीब डेढ़ सौ यात्री चारधाम यात्रा पर रवाना हुए। पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा समेत तमाम विशिष्ठ लोगों ने वैदिक परंपरा के तहत मंत्रोच्चार के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा बसों को रवाना किया।
इससे पहले रोटेशन से जुड़े लोगों ने एक-एक यात्री को तिलक किया और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जय बद्री -जय केदार के उद्घोष के साथ यात्रियों में चारधाम यात्रा के लिए खास उत्साह देखा गया।
इस मौके पर रोटेशन के अध्यक्ष सुधीर राय, पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, एआरटीओ आनंद जयसवाल, मंडी समिति के सभापति राकेश अग्रवाल, कांग्रेस के नगराध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, महावीर सिंह रावत, भूपाल सिंह, प्रदीप अग्रवाल, अनुज खंडूड़ी, अनिल बरगली, मदन मोहन शर्मा, मनमोहन कोठारी, बृज भानु गिरी, नवीन तिवाड़ी, सुरेंद्र चौधरी, नवीन रमोला, पंकज शर्मा, दिनेश बहुगुणा, सुधीर रतूड़ी आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर, टीजीएमओ की विभिन्न श्रेणी की करीब 12 बसें चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुई। इसमें चार सौ से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को टीजीएमओ के अध्यक्ष विजयपाल धन्नै, एआरटीओ आनंद जयसवाल आदि ने शुभकमानाएं देकर यात्रा के लिए रवाना किया।
अच्छी शुरूआत से सभी गदगद
चार धाम यात्रा की अच्छी शुरूआत से हर कोई गदगद है। चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
सोमवार को चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। शुभारंभ पर यात्रियों की अच्छी गेदरिंग से हर कोई गदगद नजर आया। लोगों को उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा जोर पकड़ेगी। 2013 की आपदा के बाद पहली बार यात्रा को लेकर अच्छा उत्साह दिख रहा है।

No comments:
Post a Comment